राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुबारिकपुर में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरोज कंवर ने की। विधायक राजेश ठाकुर ने स्कूल में 42.18 लाख रुपये की लागत से बने छह कमरों का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य सरोज कंवर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। पहाड़ी नाटी पेश कर बच्चों ने खूब धमाल मचाया।
मुख्यातिथि विधायक राजेश ठाकुर ने बच्चों को मेहनत के बूते आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। स्कूल को तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की। विधायक राजेश ठाकुर ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सतनाम, नीलम, पूजा, उपिंद्र, मधु, राजीव, राम मूर्ति, विश्वजीत पटियाल, एडवोकेट नरेंद्र परमार, रमेश ठाकुर तथा सर्वजीत ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
इन्हें किया गया सम्मानित
सक्षम, हर्ष, रवि, आरती, रुचि, मनीषा, अखिल, वीरेंद्र, प्रमोद, कनिका, नवजोत, विशाल, अनंदिता, रितिका, सतनाम, अशोक, राज कमल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा रवि, सक्षम, नीना, हर्षदीप, विशाल, चाहत, रेशमा, रितिका, सोनिया तथा सर्वजीत कौर को मुख्यातिथि ने लैपटॉप देकर सम्मानित किया।
000