अमर उजाला ब्यूरो
संतोषगढ़(ऊना)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय संतोषगढ़ में वीरवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम ऊना पृथी पाल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप जलाकर किया। स्कूल प्रधानाचार्य उपेंद्र राणा और स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि एसडीएम ऊना पृथी पाल सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम्, सरस्वती वंदना, जय हो, रटा मार, जयकारा, भंगड़े की प्रस्तुति पेश कर खूब धमाल मचाया। स्कूल प्रधानाचार्य उपेंद्र राणा ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस अवसर पर मुख्यातिथि एसडीएम ऊना पृथी पाल सिंह ने बच्चों को मेहनत के बल पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम ने कहा कि जिंदगी में अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उपेंद्र राणा, सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक एचडी शारदा, हरमेश सिंह राणा, प्रधानाचार्य अजय ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्षा अमरावती, प्रधानाचार्य पवन कुमार, प्रधानाचार्य सुमन कुमारी, एसएमसी प्रधान पवन कुमार, एचएल कौशल, मंगला कौशल, रमन राणी, एमएम गर्ग, शिव कुमार धीमान, गोपाल कृष्ण, रमेश महाजन, राकेश मल्होत्रा, सीमा चौपड़ा, गीता, अंजली शुक्ला, हरपिंद्र कौर, पवन कुमार, डीपी शाम लाल, नम्रता, नीरज, मनीता शर्मा, रीटा, हरदीप, अजय कुमार, हरजैव सिंह, हर्ष चब्बा उपस्थित थे।
इन्हें किया गया सम्मानित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय संतोषगढ़ के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि पृथी पाल सिंह ने रवि प्रताप राव, इमरान, कार्तिक, नाजिम, पुष्पिंद्र सिंह, तोहित, तरुण कुमार, सूरज, इमरान, शुभम, दीपक कुमार, पराग, कार्तिक, वरुण शर्मा, अभय कुमार, शीतल सिंह, राहुल, तनवी साहनी, प्रदीप सिंह, विशाल, दौलत राम, रोहित, अश्मिता, उमा शर्मा, लविश कपिला, रंजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, प्रियंका, अनु चौधरी, मोहित, रमन कुमार, करण कुमार, बलवीर चंद, सौरभ, लखविंद्र, तपीन, अभिनाश कुमार, विशाल, रमनदीप, नीरज सिंह, कार्तिक, प्रवीण, सुखविंद्र, अभिषेक, गोपाल, शबीर, आकाश बाबू, हरमन, मनिंद्र, तरुण कुमार, शुभम, राजवीर, प्रभजोत सिंह, साहिल, अभय कुमार, रोहित, अनुज कुमार, जसविंद्र, काजल, सुमित कुमार, दीपक कुमार, पराग, सचिन, कुलदीप, दिलदार, निखिल, करण धीमान, अशमिता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।