फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती सुनहरी अंबर नीला...पर जमकर झूमे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक(ऊना)।
क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला डंगोह खास का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें एसएमसी अध्यक्ष राणो बीबी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता मुख्याध्यापक रवि कुमार ने की। मुख्याध्यापक रवि कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्कूल के दो विद्यार्थियों प्रिया ठाकुर और सिमरन ने मुख्यमंत्री डिजिटल योजना के अंतर्गत लैपटॉप प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

11 विद्यार्थी दसवीं के परीक्षा परिणाम में स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में रहे। स्कूल के विद्यार्थियों इशांत, संजना एवं साथियों ने धरती सुनहरी अंबर नीला शीर्षक देशभक्ति गीत, रीमा दर्शना एवं सहेलियों का राजस्थानी नृत्य, हसन एवं साथियों का हास्य नृत्य, वंशिका की कविता, मनदीप, कोमल की राधा कृष्ण नृत्य, सिमरन, दीक्षा एवं सहेलियों की नाटी पर रंगारंग प्रस्तुति पेश की।
विज्ञापन


इस मौके पर सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर मदन लाल, शिक्षाविद शिवमोहन, राणा केहर सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर, बीडीसी चेयरपर्सन आशा कौशल, पूर्व प्रधान गुकदीप सिंह, मास्टर सुभाष शर्मा, अनिल शर्मा, नरेश शर्मा, रणजीत, सुनंदा, सरोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला इनाम
प्रिया, सिमरन, मेहरून, निशा, अनुराधा, पूजा, प्रिया, शिवानी, तमन्ना, अर्जुन, सौरव, रुचि, संजना, रोहित, सरगम, दीपाली, रितेश, अंजलि, दीक्षा, सलमा, इशांत, मनीष, नितिन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें