फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बावजूद ठेका बंद नहीं करवा सका प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाई(ऊना)।
चिंतपूर्णी मंदिर को जाने वाले मुख्य सड़क भरवाई-चिंतपूर्णी रोड पर सड़क किनारे शराब के ठेके को प्रशासन डेढ़ महीना बीतने के बाद भी बंद नहीं करवा सका है। सड़क किनारे खुला शराब का यह ठेका नियमों की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है। भरवाई चिंतपूर्णी मुख्य सड़क पर यह शराब का ठेका पिछले दो महीनों से खुला है जबकि लोग धार्मिक स्थल के क्षेत्र में आने और चिंतपूर्णी मंदिर का मुख्य रोड होने के कारण ठेके को यहां पर खोले जाने को लेकर पहले ही विरोध कर चुके हैं।

इस रोड पर स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। साथ ही मुख्य सड़क पर ठेके का खुला रहना लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। पहले यही ठेका इसी सड़क पर रेही के पास खोला गया था जहां लोगों के विरोध के चलते एसडीएम अंब बच्चन सिंह ने इसे बंद करवा दिया लेकिन इसे एक जगह से बंद कर उसी सड़क पर थोड़ी दूर आगे जाकर दोबारा खोल दिया था। इस बारे में लोगों ने प्रशासन को अवगत करवाया और इसे लेकर अमर उजाला ने 22 सितंबर के अंक में प्रमुखता से समाचार भी प्रकाशित किया था। इसके बाद एसडीएम अंब ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उक्त सड़क पर जाने वाले राहगीरों को ठेके के खुले रहने से असुविधा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इस बारे में एईटीसी ऊना उज्ज्वल राणा ने कहा कि इस बारे में एसपी ऊना ने उन्हें लेटर लिखा था जिसको ईटीओ अंब को रिपोर्ट करने के लिए भेज दिया है।
ईटीओ अंब अनिल कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश थे कि नेशनल हाईवे पर कोई भी शराब का ठेका नहीं खुलेगा। चिंतपूर्णी रोड पर खुला ठेका भरवाई में बंद हुआ ठेका ही है। यह नियमों के अनुसार मंदिर से आधा किलोमीटर के दायरे के बाहर है।
विज्ञापन

एसडीएम अंब बच्चन सिंह ने कहा कि चिंतपूर्णी को जाने वाली मुख्य सड़क किनारे खोले गए शराब का ठेका बंद क्यों नहीं किया गया, इस बारे में पता कर उचित करवाई के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें