दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के गांव कड़ (भंजाल) में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अक्षय पुत्र गुलशन पटियाल (20) निवासी गांव कड़ (भंजाल) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला सांप के काटने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आगे की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे अक्षय अपने घर के पीछे काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने आशंका जताई कि उसे जहरीले सांप ने काट लिया है। इसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक लाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
अक्षय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और दो बहनों का इकलौता भाई था। उसने हाल ही में आईटीआई की पढ़ाई पूरी की थी और अपने भविष्य को संवारने की तैयारी कर रहा था।
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. नरूला ने बताया कि युवक की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि प्रथम जांच में मामला सांप के काटने का प्रतीत हो रहा है