फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंबेहड़ा में चोरी हुई 20 शटरिंग प्लेटें बरामद

Sat, 02 May 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। पुलिस चौकी जोल के तहत अंबेहड़ा में चोरी के एक मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ चोरी हुए सामान को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान पंकज सिंह निवासी गांव सपनेड़ा, डाकघर बराड़ा, तहसील टौणी देवी और शम्मी चौहान निवासी गांव हयोड़, डाकघर अवाहदेवी, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के तौर पर हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर 30 अप्रैल को जिला हमीरपुर के ठमाणी क्षेत्र से चोरी की गई सभी 20 शटरिंग प्लेटें बरामद कर ली गईं।
विज्ञापन


पुलिस से जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को शिकायतकर्ता ने थाना बंगाणा के अंतर्गत पुलिस चौकी जोल में लोहे की शटरिंग की 20 प्लेटें चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अदालत ने दो मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने आम जनता से अपील की है कि अपने घरों, दुकानों और निर्माण स्थलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। कीमती सामान को खुले में न छोड़ें और रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें