फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निर्माण कार्य के लिए लगाई लोहे की 20 प्लेटें चोरी

Thu, 30 Apr 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। थाना बंगाणा के तहत पुलिस चौकी जोल क्षेत्र के अंबेहड़ा गांव में निर्माण कार्य के दौरान लोहे की 20 प्लेटें चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिये संदिग्ध वाहन की पहचान भी कर ली गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अंकुश रतन निवासी अपर अंदौरा ने पुलिस को बताया कि वह सरकारी ठेकेदार के साथ कंकरीट कार्य में जुटे हुए हैं। 27 अप्रैल को अंबेहड़ा गांव के पास कार्य के दौरान 2×4 आकार की 26 लोहे की प्लेटें और अन्य सामान धमांदरी सड़क की ओर भेजा गया था, जिसे बाद में वर्षाशालिका के पास करीब पांच मीटर गहरी खुदाई वाली जगह पर सुरक्षित रखा गया। अगली सुबह जब टीम मौके पर पहुंची तो 15 प्लेटें गायब थी। इसके बाद पास के एक अन्य साइट, जो करीब 200 मीटर दूर है, की जांच करने पर वहां भी पांच प्लेटें कम पाई गईं। इस पर चोरी की आशंका जताते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए सामान को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें