फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट में 2.51 करोड़ के ट्यूबवेल जनता को समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अंदौरा, मुबारिकपुर, क्लोह और अंबोटा में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने गगरेट विस क्षेत्र में 2.51 करोड़ से बने ट्यूबवैल जनता को समर्पित किए।
विज्ञापन

इसमें 52.56 लाख से शिववाड़ी में, 67.50 लाख से गुगलैहड़-1, 64.70 लाख से गुगलैहड़-2 और 66.87 लाख से लोहरली में ट्यूबवैल शामिल हैं। इस मौके पर महेंद्र सिंह ने पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है तथा विशेषज्ञ अभी तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने अंबोटा में कोविड टीकाकरण सत्र का निरीक्षण भी किया।
कुछ देर के लिए स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की। इस मौके पर हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राममूर्ति शर्मा, महामंत्री रमेश हीर, केसीसी डायरेक्टर पवन लंबरदार, विश्वजीत पटियाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता देवी, शादीलाल गोस्वामी, उपायुक्त राघव शर्मा, टीसीपी डायरेक्टर कमल कांत सरोच, चीफ इंजीनियर जलशक्ति विभाग डॉ. शाम कुमार शर्मा, उपनिदेशक उद्यान अशोक धीमान, अधीक्षण अभियंता अरविंद सूद, अधिशासी अभियंता अश्विनी कुमार बंसल, प्रवीण शर्मा, एचएल शर्मा, एटीपी पंकज शर्मा सहित संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें