फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। निकटवर्ती कलरूही गांव में रविवार को हुए सड़क हादसे में कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायल एक ही परिवार के हैं। इनमें दंपती और उनके दो बेटे शामिल हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद अज्ञात कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे अंब-मुबारिकपुर रोड पर कलरूही में हादसा हुआ। अंब की तरफ से आ रही बाइक की सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गई।
कार की साइड लगने से बाइक सवार वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बाइक गिरते-गिरते सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई। इस कारण बाइक पर सवार बुद्धि सिंह पुत्र नानक चंद निवासी झारखंड, उसकी पत्नी आशा, बेटे प्रवेश और कार्तिक सड़क पर गिर पड़े। चारों घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते प्रवेश और आशा को डॉक्टर ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी अंब सृष्टि पांडे का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच केस दर्ज कर सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें