फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 22 नाबालिग बच्चों सहित 150 नये संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के पांच स्वास्थ्य खंडों सहित क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लिए गए रैपिड एंटीजन के सैंपलों में 22 बच्चों समेत 193 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें जिला के उपमंडल बंगाणा की गांव चतेहड़ में नौ और 11 वर्षीय नाबालिगों सहित 12, ग्राम पंचायत चरार में 14 और थानाकलां के तहत बुढ़वार के बराल गांव में 17 लोगों समेत एसपी कार्यालय ऊना से एक कोरोना का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

इसके साथ हरोली के ग्राम पंचायत बढ़ेडा में सात और 13 वर्षीय नाबालिगों सहित छह मामले, अंब के च्वार गांव में 5 वर्षीय बच्ची, स्वास्थ्य खंड गगरेट में लिए गए सैंपलों में एक और चार वर्षीय बच्ची और आठ वर्षीय बच्चे सहित पांच मामले संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही कोटला कलां में दो और छह वर्षीय बच्चियों सहित तीन और बैहली मोहल्ला में तीन वर्षीय बच्ची कोरोना संक्रमण की चपेट में आई है। स्वास्थ्य खंड अंब के तहत आदर्श नगर वार्ड-8 में तीन, ठठ्ठल पंचायत में दो, एक कटोहड़ खुर्द में मामले संक्रमित पाए गए हैं।
वहीं, जिला के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लिए गए 59 सैंपलों में 28 संक्रमित, स्वास्थ्य खंड थानाकलां में लिए गए 352 सैंपलों में से 56, स्वास्थ्य खंड हरोली में लिए गए 107 सैंपलों में से 17, स्वास्थ्य खंड गगरेट में लिए गए 54 सैंपलों में से 22, स्वास्थ्य खंड बसदेहड़ा में लिए गए 56 सैंपलों में से 10 और स्वास्थ्य खंड अंब में लिए गए 60 सैंपलों में से 17 मामले संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से उनके उपचार संबंधी कार्य प्रणाली शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें