फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के दिन गर्म और रातें ठंडी

विज्ञापन
कड़ाके की ठंड - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिले में रात के समय ठंड के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके चलते जहां लोगों को जितनी परेशानी सुबह-सवेरे ठंड के कारण झेलनी पड़ी तो दूसरी ओर दिन के समय लोगों को तेज धूप भी सेंकने को मिल रही।

मंगलवार को गत दिवस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस कम मापा गया। अधिकतम तापमान में भी 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह-शाम बढ़ी ठंड ने लोगों की परेशानियों को फिर से बढ़ा दिया है। पिछले दिनों से साफ मौसम रहने के चलते जिला के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। ठंड में भी कमी दर्ज की गई। मंगलवार को जिला का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री मापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान मंगलवार के पारे के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस कमी के साथ 2.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। वहीं, अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा गिरने से जहां हर वर्ग के लोग परेशान हैं। वहीं विद्यार्थियों को भी फिर से ठंड के कारण परेशानी झेलनी पड़ेगी। सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से की गई 10 दिनों का छुट्टियां 16 जनवरी को खत्म होने जा रही हैं। इससे नौनिहालों को फिर से सुबह-सवेरे कोहरे की ठंड में स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें