ऊना। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जिले में भारी बरसात के चलते लोग एहतियात बरतें। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने लोगों परामर्श दिया कि जल स्तर बढ़ने के कारण लोग स्वयं व बच्चों के साथ-साथ मवेशियों को नदी-नालों से दूर रखें।
उन्होंने कहा कि बरसात के कारण जगह-जगह मलबा गिरने के कारण रास्ते अवरुद्ध होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि जिला में अवरुद्ध सड़कों की जल्द बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की आपदा की स्थिति में लोग जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 1077, 01975-225049, 225045 तथा 225046 पर संपर्क स्थापित कर जानकारी दे सकते हैं।