ऊना। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिले में जारी भारी बारिश तथा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 25 सितंबर को जिला के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों व कॉलेजों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।