फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी कॉलेज में वार्षिक समारोह की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)।
डिग्री कॉलेज चिंतपूर्णी में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज स्टाफ ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कॉलेज प्रधानाचार्य आरके संदल ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस अवसर पर कॉलेज छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया। मुख्यातिथि विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि जय राम सरकार ने विद्यार्थी वन मित्र योजना शुरू की है जिसमें विद्यार्थी पौधे लगा कर उन्हें संरक्षित करेंगे। विधायक ने कॉलेज की लाइब्रेरी के लिए एक लाख, शौचालय के लिए 50 हजार जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले छात्र-छात्राओं को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने कहा कि कॉलेज तक रास्ते की जगह उपलब्ध होने पर प्राथमिकता के आधार पर निर्माण करवाया जाएगा। कॉलेज भवन के लिए जमीन उपलब्ध होने पर बढ़िया भवन का भी निर्माण करवाया जाएगा जिस पर पांच करोड़ खर्च आएगा। इस दौरान विधायक बलबीर चौधरी ने अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पीटीए प्रधान संजीव रत्न, उपप्रधान जीत लाल कालिया, केंद्रीय छात्र संघ की प्रधान ज्योति बाला, उपप्रधान प्रिया, सचिव नेहा, सह सचिव सपना, जिला परिषद सदस्य सुलोचना देवी, भाजपा मंडलाध्यक्ष श्याम मिन्हास, विजय चौधरी, संजीव शर्मा, प्रो. अजय सहगल, प्रो. सतीश कालिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, रोशन डडवाल, डॉ. राम कुमार कॉल, सुनील, अनिल निरंजन, सतीश, केवल, विनोद, जीत, अनूप, कृष्ण कालिया, मास्टर सतपाल रत्न तथा राकेश वर्मा सहित अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


ये हुए सम्मानित
वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि विधायक बलबीर चौधरी ने आरती, अंकित शर्मा को यूनिवर्सिटी में क्रमश: छठा और पांचवां स्थान पाने पर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने मेघना रानी, मधु बाला, भूमिका ठाकुर, सरिता, दीक्षा शर्मा, आंचल, ज्योति, आरती, नेहा, मोनिका, प्रिया, किरण, प्रिया पराशर, प्रिया, कोमल, काजल, शिखा, महक, विकास, साहिल, गीता, रीना, नीरज, दिपाली, ज्योति शर्मा, शुभम, अंजू, सौरभ, दीक्षा, प्रियंका, प्रिया, पारुल, नीतू, रोहिन, मुनीश, आरती, शिखा, शिवानी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुख्यातिथि ने पूजा, मोनिका, प्रिया, आरती, दीक्षा, प्रिया, सपना, काजल, पूजा, मीनाक्षी, सुधीक्षा और अनन्या को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें