फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला ने कुल्लू को हराकर जीत की दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को ऊना का सिरमौर और शिमला का कुल्लू से मुकाबला हुआ। एक ओर इंदिरा मैदान पर ऊना ने सिरमौर पर जीत दर्ज की तो पेखूबेला मैदान पर कुल्लू को शिमला ने हराकर अंक हासिल किए हैं। पहले मैच में स्थानीय इंदिरा मैदान ऊना की टीम ने टॉस जीत सिरमौर को बल्लेबाजी का न्योता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी सिरमौर की टीम 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 241 रन जोड़ पाई।

टीम से सर्वाधिक चिराग यादव ने 83 रन, अंकुश धारीवाल ने 65 हरजिंद्र ने 21 रन बनाए। ऊना के गेंदबाजों में राघव बाली ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। विपुल शर्मा ने दो तथा अंकुश, करण व सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में 245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊना की टीम ने मैच को लगभग 10 ओवर पहले खत्म कर दिया। ऊना ने मात्र एक विकेट के नुकसान पर 39.3 ओवर में 245 रन बना दिए।
विज्ञापन


टीम की ओर से बल्लेबाज प्रियांशु ने नाबाद शतकीय पारी खेल 113 रन, अमित कुमार ने 77, अंकित ने 36 रन का योगदान देकर टीम को जीत दिलाई। सिरमौर के गेंदबाज अंकुश धारीवाल ने एक विकेट लिया। मैच में ऊना ने सिरमौर को नौ विकेट से हराकर चार अंक हासिल किए। पेखूबेला मैदान पर शिमला और कुल्लू के बीच खेले गए मैच में कुल्लू ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम के बल्लेबाज मात्र 30.6 ओवर लड़खड़ाती बल्लेबाजी के साथ पवेलियन लौटते गए।
विज्ञापन


कुल्लू ने शिमला के सामने 185 रन का लक्ष्य रखा। शिमला से शानदार गेंदबाजी कर मयंक डागर ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके वहीं अक्षय चौहान ने तीन विकेट हासिल किए। 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिमला की टीम ने 36.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर मैच में विजय हासिल कर ली। ऑलराउंडर मयंक डागर ने कुल्लू के बल्लेबाजों को पस्त किया तो बल्लेबाजी में 68 रन बना कर गेंदबाजों की बखियां उधेड़ी। दिग्विजय ने 29 रन की नाबाद पारी खेल शिमला को शानदार जीत दिलाई। कुल्लू से दूर सिंह व धीरज कुमार ने सर्वाधिक दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें