अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ (एचपीएफए) ने अखिल भारतीय फुटबाल संघ (एआईएफएफ) के सहयोग से डी लाइसेंस कोचिंग कोर्स करवाया गया। इसमें देश-विदेश से आए करीब 25 प्रशिक्षुओं ने शिरकत की। यह कोचिंग कोर्स 21 नवंबर से शुरू हुआ था जिसका बुधवार को समापन हुआ।
जानकारी संघ के मीडिया को-ऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें एआईएफएफ के इंस्ट्रक्टर डेनिस डेवियर जॉर्ज मुंबई ने प्रशिक्षुओं को प्रायोगिक एवं पठनीय प्रशिक्षण दिया। समापन पर बोलते हुए एचपीएफए के महासचिव दीपक शर्मा ने उपस्थित प्रतिभागियों को अपने अंदर की शक्ति को जागृत करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मन में कभी भी हीन भावना नहीं आने देनी चाहिए।
खुद को कभी किसी ने कम आंकने भूल नहीं करनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि हमें अपनी सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग करना चाहिए। नकारात्मक सोच इंसान को गलत रास्ते पर ले जाती है। संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि फुटबाल खेल को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
ये हैं प्रतिभागी
राजेश कुमार, अमित कुमार, मोहित कादियां, सुनील कुमार, अनिल कुमार, प्रयाग छेत्री, प्रणय गुरंग, दीपन गुरंग, तिमोथी ऑलाटूंडे (नाइजीरिया), ब्रू बिहारी सिंह, जीशन अहमद, शैफुल मुनीष, मोइजुदीन मोहम्मद, सोराईशम सुनील कुमार सिंह, विकिमल नेऊमई, राहुल यादव, अरविंधा, अर्निवन घोष, वंदना यादव, सोनिका, दीपांकर सिरोही, नितिन चौहान, योईम जुवेकिंयो डॉन सेंटोसिल्वा, वेल्डेसिर फ्रेइटिस (ब्राजील) और राहुल वर्मा ने भाग लिया।