फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिल राइजिंग स्टार ऑडिशन के सेमीफाइनल में

विज्ञापन
sahil - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंब(ऊना)। अंब के साहिल शर्मा ने कलर्स चैनल के शो राइजिंग स्टार (जूनियर) के ऑडिशन के सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया है। साहिल स्वामी विवेकानंद स्कूल अंब का छात्र है। इस रिएलिटी शो ऑडिशन के सेमीफाइनल में पहुंचने पर स्कूल के चेयरमैन डॉ. विवेक कुमार, प्रधानाचार्य मुनीष शर्मा और साहिल के पिता राजेश शर्मा ने बताया कि इस शो में शंकर महादेवन मुख्य जज होंगे।
विज्ञापन


4 नवंबर को प्रतियोगिता सोलन में हुई। यहां हिमाचल और पंजाब से आए 275 कंटेस्टेंट में से बेहतर प्रदर्शन करते हुए साहिल ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया। 26 नवंबर को सेमीफाइनल चंडीगढ़ में होगा। इसके बाद फाइनल मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

स्कूल प्रबंधन समिति और स्टाफ सदस्यों ने साहिल की कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि साहिल ने सोमभद्रा उत्सव, हरोली उत्सव, पिपलू मेले सहित राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों में गायकी का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें