नंगल। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय कार्निवल की शुरूआत हुई। मेले का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर वाईपी कौशल ने किया। इस मौके पर स्कूल के मैनेजर वीके सैणी एवं स्कूल प्रिंसिपल निर्मल वासुदेवा के अलावा स्कूल के अन्य शिक्षक भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस मेले के प्रथम दिन छात्र-छात्राओं ने डांस, विभिन्न तरह की खेलों, झूलों और मैजिक शो का भरपूर लुत्फ उठाया। स्कूल प्रिंसिपल निर्मल वासुदेवा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक तौर पर भी मजबूती मिलती है। इसलिए बच्चों को इस तरह के आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
स्कूल मैनेजर वीके सैणी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन एवं मस्ती करने का भी भरपूर मौका मिलता है और बच्चे तरोताजा हो कर शिक्षा ग्रहण में जुट जाते हैं।