फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींकते-खांसते समय मुंह पर रखें रुमाल : विपन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। उपमंडल अंब की चुरुड़ू पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को टीबी (क्षय रोग) के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें टीबी रोग के लक्षणों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य प्रवेक्षक विपन कुमार ने बताया कि दो हफ्ते से अधिक खांसी, बुखार आना, रात में पसीना आना, भूख न लगना और वजन घटना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य जांच करवाएं। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को बताया कि टीबी की रोकथाम के लिए आधुनिकतम जांच और इलाज की सुविधा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त उपलब्ध है।

टीबी के मरीज को इसका पूरा कोर्स करवाना आवश्यक है। अधूरे उपचार से ड्रग-रेसिस्टेंट टीबी हो सकती है। इलाज करवाते समय मरीज की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। टीबी के जीवाणु खांसने और छींकने से फैलते हैं। इसके कारण मरीज खांसते समय मुंह ढक कर रखें। इस मौके पर अनु बाला, जोगिंदर पाल बाली, पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी, पंचायत सचिव पूनम लट्ठ, वार्ड पंच चुरुड़ू पंचायत, आशा वर्कर तथा अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें