ऊना। प्रदेश इंटक के महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता कामरेड जगत राम शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिख कर प्रदेश की सीमाओं पर लगे टोल बैरियर को तुरंत हटाने की मांग की है। कहा कि टोल बैरियरों का तोहफा भी धूमल सरकार ने ही दिया था।
इससे प्रतिदिन हजारों लोग प्रताड़ित हो रहे हैं। जगत राम ने बताया कि चुनावों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती एवं भाजपा के वरिष्ठ सदस्यों ने लोगों से वायदा किया था कि सत्ता में आने पर सीमावर्ती लोगों को बैरियरों से निजात दिलाई जाएगी।
जगत राम ने सुझाव दिया कि जम्मू कश्मीर सरकार की तरह हिमाचल प्रदेश में भी छोटी और निजी गाड़ियों को राहत दी जानी चाहिए। जगत राम ने कहा कि 26 फरवरी को टोल बैरियर हटाने और कामगारों की अन्य मांगों के लिए ऊना में डीसी कार्यालय में धरना दिया जाएगा। यदि भाजपा सरकार अपने किए हुए वायदे से पीछे हटने का प्रयास करेगी तो प्रदेश कि सभी राजनीतिक पार्टियों और संगठनों को एकजुट करके संघर्ष किया जाएगा। ब्यूरो