अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
पतंजलि योगपीठ के पांचों योग संगठनों की संयुक्त बैठक एमसी पार्क ऊना में भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी यशपाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 27 से 29 दिसंबर तक हरिद्वार में सेकेंड फेस में होने जा रही बैठक से संबंधित दस्तावेज एकत्रित किए गए। वहीं नियमित योग कक्षाओं के संचालन के लिए हरिद्वार से प्राप्त 16 मल्टी मीडिया स्पीकर संबंधित योग शिक्षकों को वितरित किए गए।
उनके आग्रह किया गया कि इनका प्रयोग सह योग शिक्षक प्रशिक्षण के लिए करके पूरा फायदा उठाएं। डॉ. रुद्रमणि ने सर्दी से बचने के लिए प्राणायाम और विभिन्न आसन क्रियाएं करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि हम 12 महीने योग करेंगे तो कोई बीमारी नजदीक नहीं आ सकती। उन्होंने आगे बताया कि अगर कोई बेरोजगार युवा जो योग में दिलचस्पी रखता है, जिला योग प्रचारक के लिए उसका नाम कार्यालय में प्रेषित करें ताकि अगले प्रशिक्षण के लिए उन्हें हरिद्वार भेजा जा सके।
पतंजलि योग समिति ने जिला प्रभारी डॉ. बलदेव डोगरा ने बैठक में उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने क्षेत्र में योग शिविर के लिए कार्यक्रम तैयार करें। इस बैठक में शिव शशि कंवर, कैलाश चंद, राजेंद्र शर्मा, डॉ. देशराज, राहुल भारद्वाज, कृष्ण देव कैलाश, तिलकराज, प्रवीण लता, प्रोमिला कालिया, विजय कुमारी, संतोष शर्मा, दर्शना कुमारी, अनुराधा, ज्ञान सिंह सैणी, बंसी लाल, वीना रानी और दिलबाग सिंह उपस्थित रहे।
पूबोवाल में 23 को लगने वाला शिविर स्थगित
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पूबोवाल में 23 दिसंबर को श्री राधाकृष्ण मंदिर ठाकुरद्वारा में लगने वाला निशुल्क नेत्र जांच शिविर स्थगित कर दिया गया है। मथुरा आई कमेटी पूबोवाल के प्रधान संदीप सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को होने वाले जांच शिविर को किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब इस शिविर को फरवरी माह में लगाया जाएगा।