फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच के खिलाफ निष्कासन का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
चुनावों के बाद सदर भाजपा की पहली समीक्षा बैठक हंगामेदार रही। जिला मुख्यालय ऊना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ौलिया ने की। इस बैठक में बूथ अध्यक्षों सहित शक्ति केंद्र प्रभारियों और मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में बूथ स्तर पर मतदान की रिपोर्ट ली गई जिसके आधार पर भाजपा ने ऊना सदर सीट को जीतने का दावा भी जताया। वहीं बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधियों और भितरघात करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को लेकर हो-हल्ला भी हुआ।

मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ौलिया पर कार्रवाई का दबाव का कार्यकर्ताओं की ओर से डाला गया। कई पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी और कमल के निशान का विरोध करने वालों के विरुद्ध पार्टी उचित कार्रवाई करे नहीं तो इसका गलत संदेश जाएगा। बूथ अध्यक्षों सहित प्रभारियों ने कहा कि पार्टी में अनुशासन रखने के लिए सख्ती जरूरी है। कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत विरोध अलग है लेकिन पार्टी और चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का विरोध पार्टी विरोधी गतिविधि है। इस पर मंडल ने सर्वसम्मति से अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते रायपुर सहोड़ा से पंकज सहोड़, ऊना शहर से नवदीप कश्यप, बीनेवाल से भूपिंद्र सिंह, संतोषगढ़ से दिलीप डोजी और लोअर देहलां से रमा टिकड़ा को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्काषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष को भेजने का फैसला हुआ। मंडल भाजपा ने पार्टी विरोधियों के विरुद्ध जिस प्रकार से कार्रवाई अमल में लाई है, उसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

कारण यह कि सदर से राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती चुनाव मैदान में रहे हैं। भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पांच कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्रस्ताव पारित कर की गई कड़ी कार्रवाई से सख्त संदेश देने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि बैठक में कई नामों पर चर्चा की गई और पुख्ता मामले सामने आने पर ही कार्रवाई अमल में लाई गई।

जिला कमेटी को भेजा गया प्रस्ताव : रमेश
मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश भड़ौलिया ने कहा कि चुनावों की फीडबैक को लेकर बैठक गई है। इसमें पांच कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसे जिला भाजपा को भेजा जा रहा है ताकि संविधान अनुसार कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि यह मंडल की कार्रवाई है।
विज्ञापन


प्रस्ताव मिलने पर होगी कार्रवाई : बग्गा
जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने कहा कि ऊना मंडल ने जानकारी दी है कि एक प्रस्ताव अनुशासनहीनता को लेकर पारित किया है। इसमें पांच लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की सिफारिश की गई है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव मिलने पर उचित कार्रवाई पार्टी के निर्देशानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें