अमर उजाला ब्यूरो
नंगल।
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में वीरवार को तीन दिवसीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूल निदेशक वाईपी कौशल, स्कूल मैनेजर वीके सैनी और प्रधानाचार्य निर्मल वासूदेवा सहित स्टाफ ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि सलामी दी। इस अवसर पर मुख्यातिथि राणा केपी सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की वार्षिक कार्यशैली की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
उस दिन संस्थान अपना लेखा-जोखा सबके सामने प्रस्तुत करता है। इसमें साल में प्राप्त उद्देश्यों और बाकी रह गए लक्ष्यों का उसे पता चलता है। उन्होंने कहा कि आज के समय के हमजोली बनने के लिए, गरीबी, बेरोजगारी खत्म करने के लिए, अनपढ़ता का अंधकार खत्म कर शिक्षा का प्रकाश लाने के लिए सिर्फ और सिर्फ एक शिक्षा ही जरिया है। इस अवसर पर मुख्यातिथि राणा केपी सिंह ने स्कूल को दो लाख रुपये की ग्रांट देने का एलान किया। इस मौके पर नंगल नगर परिषद चेयरमैन अशोक पुरी, उमाकांत शर्मा, दौलत राम, कपूर सिंह, दीपक नंदा, नरिंद्र राणा, आमल खान, सुंदर सिंह, सुरिंद्र पम्मा, एसडी सैनी, नरिंद्र कांडा, अनिल राणा, ओम प्रकाश परमार, हरबंस लाल, लवली आंगरा, लखवीर लक्की, दीपक नंदा, गुरदेव चब्बा, थाना प्रभारी नंगल पवन चौधरी, अमरपाल बैंस, सुनील दत्त उपस्थित थे।