नंगल। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ हरियाणा नंगल इकाई की बैठक यूनियन अध्यक्ष राजा राम मलिक की अध्यक्षता में हुई। इसमें सेवानिवृत्त कर्मियों की मांग पर हरियाणा सरकार की ओर से कोई ध्यान न दिए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
राजा राम मलिक ने कहा कि सरकार उनकी मंागों को पूरा करे अन्यथा संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ग के साथ अनदेखा किया है। सेवानिवृत्त कर्मियों को चिकित्सा भत्ता 3000 हजार किए जाए, सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए आयकर की सीमा में वृद्धि करना, 60 वर्ष का आयु होने पर बसों के किराए की दरों में 50 प्रतिशत तक की छूट देना इत्यादि उनकी प्रमुख मांगें हैं। इस अवसर पर बीएस डोड, दाता राम, एसके बख्शी, डीपी अवस्थी, रामनाथ, अवतार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।