ऊना। विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव से संबंधित सूचनाओं के प्रसार के लिए उपायुक्त के सहायक आयुक्त के कार्यालय में स्टाफ सहित नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विकास लाबरू ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में दूरभाष नंबर 01975 223213 स्थापित कर दिया है। इस पर चुनाव से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सकता है। नियंत्रण कक्ष सात से 10 नवंबर तक कार्यरत रहेगा।