फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एक साल में ऊना में सामने आईं आग लगने की 180 घटनाएं

Wed, 31 Dec 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में इस वर्ष कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में 66,46,500 रुपये के नुकसान का आकलन किया गया। कुल मिलाकर जिले भर में 180 आग लगने के मामले सामने आए। अग्निशमन विभाग ऊना की टीम ने इन मामलाें की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर काबू पाया है।
विज्ञापन

आग लगने के मामलों में संवेदनशील जिला होने के चलते ऊना में इस साल भी कई मामले सामने आए हैं जिसमें लाखों रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। वर्ष 2025 में जनवरी माह में आग लगने के चार मामले सामने आए। इसमें 1,21,000 रुपये का नुकसान हुआ। फरवरी माह में आग लगने के 11 मामले सामने आए जिसमें 15,54,500 रुपये का नुकसान हुआ। इसी प्रकार मार्च माह में नौ मामले सामने आए, इसमें 1,17,500 रुपये का नुकसान हुआ। अप्रैल माह में 56 मामले रिपोर्ट हुए, इसमें 26,62,000 रुपये का नुकसान हुआ। मई माह में आग लगने 70 मामले सामने आए और 7,85,000 रुपये का नुकसान हुआ। जून माह में आग के 15 मामले सामने आए, इसमें भी 4,93,500 रुपये का नुकसान का हुआ। जुलाई माह में आग लगने के 19 केस रिपोर्ट हुए। इसमें कुल 2,47,500 रुपये का नुकसान हुआ। अगस्त माह में भी एक मामला सामने आया, इसमें 5,000 रुपये का नुकसान हुआ। सितंबर माह में दो मामले सामने आए, जिसमें 1,30,000 रुपये का नुकसान हुआ। अक्तूबर माह में दो मामले सामने आए, इन घटनाओं में 33,000 रुपये का नुकसान का हुआ। नवंबर माह में आग लगने के पांच मामले सामने आए, जिसमें 4,16000 रुपये का नुकसान रिपोर्ट किया गया। इसके अलावा दिसंबर माह में अब तक तीन मामले आग लगने के सामने आए हैं। इस दौरान 81,500 रुपये का नुकसान हुआ है। साल में भर में कुल 180 मामले रिपोर्ट हुए, इसमें 66,46,500 रुपये का नुकसान रिपोर्ट किया गया है।


53 लोगों को किया रेस्क्यू
जिले में बरसात के दिनों में भारी बारिश व जल भराव के चलते अग्निशमन विभाग ने 53 लाेगों को जल भराव से सुरक्षित बाहर निकाला। यह मामले नंगल, सलांगड़ी, त्यूड़ी, पंडोगा व सुनेहरा क्षेत्रों में सामने आए थे। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन



एडीसी आवास में लगी आग
जिला मुख्यालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त के निवास स्थान पर नवंबर माह में शॉट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया। इसमें लाखों रुपये के नुकसान का आकलन किया गया। समय रहते विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाकर एक बड़ा हादसा होने से बचाया।


जिले में इस वर्ष आग लगने के कुल 180 मामले सामने आए। इस पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान कुल 66,46,500 रुपये का नुकसान रिपोर्ट किया गया। वर्ष भर विभाग की टीम ने पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य किया।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, फायर स्टेशन अधिकारी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें