फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के भरेंगे 18 पद

Tue, 10 Jun 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आठ और सहायिकाओं के 10 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

सीडीपीओ हरोली शिव सिंह वर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भरकर पहली जुलाई सायं पांच बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय हरोली में जमा करवा सकते हैं। आंगनबाड़ी केंद्र शाह मुहल्ला भदसाली, अपर कांगड़ वर्तमान, भदौड़ी, जननी-2, भदसाली बस्ती, खत्री बस्ती पंजावर, ललड़ी-1 वर्तमान और बीटन के गुज्जर मुहल्ला-2 में एक-एक पद आंगनबाड़ी वर्करों का भरा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र पाद्या मुहल्ला पोब्बोवाल, गऊआ मुहल्ला दुलैहड़, ब्राह्मण मुहल्ला गोंदपुर जयचंद, राजपूत तरखान मुहल्ला गोंदपुर जयचंद, बीवडू मुहल्ला दुलैहड़, ब्राह्मण मुहल्ला सिंगा, भरवाल मुहल्ला ललड़ी, लोहार मुहल्ला बढ़ेड़ा, पुरिया मुहल्ला सलोह और बट्टकलां निचली बस्ती में सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें