अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली विस के सामाजिक संगठनों ने पुलवामा हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई और पाक का पुतला जलाया गया। शनिवार को टाहलीवाल व्यापार मंडल ट्रक यूनियन के ट्रक ऑपरेटर्स, दुकानदारों सहित सामाजिक संगठनों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ रोष रैली निकाली गई।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पाकिस्तान का झंडा और पुतला जलाया। इस मौके पर शहादत पाने वाले शहीदों के लिए दो मिनट का मन रख कर श्रंद्धाजलि दी गई। टाहलीवाल में सैकड़ों लोगों ने इकट्ठे होकर भारत माता की जय के नारे लगाए और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर मार्किट में प्रदर्शन करते हुए पुतला ओर पाकिस्तान का झंडा फूंका। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कपिला, मोहन शर्मा, विकास, शाम लाल, कमल सैनी, डॉ. यीशु कंवर, राजीव राणा, रजत राणा, अमन ठाकुर, सूखा, भोली, भगवती गिन्नी, अनूप शर्मा, गगन शर्मा, अवतार सिंह, सोनी, विशाल, सुनील, राजेश, अमनदीप, अशोक कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया।