फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठेड़ा खैरला पेयजल स्कीम हांफी

विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। कुठेड़ा खैरला स्कीम से सप्लाई बाधित होने के कारण ज्वार और लाहड़ के कई नल एक सप्ताह से सूखे हैं। स्कीम से लाभान्वित होने वाले साठ से अधिक परिवारों के लोग पेयजल और अन्य जरूरतों के लिए हैंडपंप तथा प्राकृतिक पेयजल स्रोतों पर निर्भर हैं।


स्थानीय निवासियों प्रकाशचंद, रामपाल शर्मा, विजय सिंह, सुषमा देवी, रीना देवी, सुनील कुमार, शशि कांता, राजेश कुमार, नीलकमल, रजनी बाला, विद्या देवी, पूजा देवी, यशपाल, कुलदीप सिंह, ब्रह्मी देवी, सुरेश कुमार, रानी देवी, जमीत सिंह, निर्मला देवी ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से कुठेड़ा खैरला पेयजल स्कीम से पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप है। जिस कारण स्थानीय लोगों को पेयजल सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह से हैंडपंप और कुएं के पानी पर निर्भर होना पड़ गया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि पेयजल सप्लाई में समस्या का तुरंत निदान कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में आईपीएच विभाग के एसडीओ पंकज धीमान ने बताया कि पुराना पंप खराब होने के चलते दिक्कत आई थी। नया पंप लगाया जा रहा है। तब तक स्टैंडबाय पंप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें