अमर उजाला ब्यूरो
स्थानीय निवासियों प्रकाशचंद, रामपाल शर्मा, विजय सिंह, सुषमा देवी, रीना देवी, सुनील कुमार, शशि कांता, राजेश कुमार, नीलकमल, रजनी बाला, विद्या देवी, पूजा देवी, यशपाल, कुलदीप सिंह, ब्रह्मी देवी, सुरेश कुमार, रानी देवी, जमीत सिंह, निर्मला देवी ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से कुठेड़ा खैरला पेयजल स्कीम से पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप है। जिस कारण स्थानीय लोगों को पेयजल सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह से हैंडपंप और कुएं के पानी पर निर्भर होना पड़ गया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि पेयजल सप्लाई में समस्या का तुरंत निदान कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करवाई जाए।