फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में 15 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
chintpurni temple
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में तीसरे नवरात्रे मेले को 15 हजार श्रद्धालुओं ने पावन पिंडी के दर्शन किए। तीसरे नवरात्रे को जिला प्रशासन के प्रबंध चकाचौंध नजर आए। मेला अधिकारी पीसी अकेला और सहायक मेला अधिकारी सुनील वर्मा ने पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मेला क्षेत्र में कई धार्मिक संस्थाएं सड़क पर लंगर बंटती हुई नजर आईं। मेला क्षेत्र में सक्रिय भिखारियों पर पुलिस प्रशासन नकेल कसने ने नाकाम साबित हो रही है। सैकड़ों भिखारी बिना भय के भीख मांग रहे हैं। मंगलवार को मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नजर आई। सफाई ठेकेदार ने मेला क्षेत्र में डीडीटी और चूने का छिड़काव किया। इस संबंध में मेला अधिकारी पीसी अकेला ने बताया कि समूचे क्षेत्र में मेला शांतिपूर्ण चल रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें