ऊना। भारी बरसात के कारण बडूही क्षेत्र की गारनी खड्ड उफान पर है। इसकी जद में एक व्यक्ति फंस गया। जो करीब दो घंटे तक नदी में जिंदगी और मौत की जंग लड़ता रहा। पुल से गुजरते समय स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को पानी में फंसा हुआ देखा। लोगों ने फौरन व्यक्ति को बचाने के प्रयास शुरू किए। पुल के नीचे पानी के तेज बहाव में फंसे व्यक्ति को रस्सी की मदद से बचाया गया। हालांकि बाहर निकाले जाने के दौरान तीन चार बार वह नदी में भी गिरा। व्यक्ति को खड्ड पर बने पुल पर एक रस्से के सहारे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।