फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं फूंक पाए कांग्रेस कार्यकर्ता जयराम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
कसौली में महिला अधिकारी को गोली मारने और प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली। इस दौरान रोटरी चौक पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला फूंकने का असफल प्रयास किया। अभी कांग्रेस कार्यकर्ता गाड़ी से पुतला निकाल ही रहे थे कि पुलिस जवानों ने चुपके से पुतले को छीना और मौके से भाग निकले।

हालांकि कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को पड़कने की कोशिश की लेकिन तब तक पुतला हाथ से छूट चुका था। पुलिस की मुस्तैदी से कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला फूंकने में असफल रहे। पुतले को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। इससे रोटरी चौक पर कुछ देर के लिए पुलिस छावनी में तबदील हो गया और जाम की स्थिति पैदा हो गई। दूसरी बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने का प्रयास किया लेकिन इस बार भी कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी।
विज्ञापन


पुतले को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस में फिर जमकर खींचतान हुई तो बीच में एक फायर कर्मचारी ने अग्निशमन यंत्र से स्प्रे कर डाली। स्प्रे का छिड़काव होने से कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दूसरी बार भी पुतला जलाने नहीं दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जमकर रोष जताया।

भाजपा राज में कानून व्यवस्था बेलगाम : विवेक
जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में तानाशाही की सरकार है। जहां पर सिर्फ और सिर्फ लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ऐसा माहौल बन गया है कि जनता अपनी आवाज नहीं उठा पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को उठाएगी। उन्होंने कहा कि ऊना पुलिस ने मुख्यमंत्री जयराम का पुतला जलाने से रोका लेकिन पुलिस अधिकारी ये नहीं जानते कि कांग्रेस ने हमेशा उनकी आवाज को बुलंद किया है। उन्होंने कहा कि हमारा पुलिस से कोई विरोध नहीं लेकिन कसौली मेें जिस महिला की मौत हुई, वह सरकारी कर्मचारी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी घटना कभी नहीं घटी थी लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसी घटनाएं भी सामने आने लगी हैं।
विज्ञापन


पुलिस छावनी में तबदील हुआ रोटरी चौक
बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री के पुतला जलाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। इसके बाद पुराना बस अड्डे से लेकर रोटरी चौक तक पुलिस ने कड़ा पहरा रखा। इससे पूरा क्षेत्र छावनी में तबदील हो गया। पुलिस ने आग बुझाने के लिए फायर गाड़ी तक का भी प्रबंध कर लिया। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा, डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह, एसएचओ हरोली रमन चौधरी सहित दो दर्जन पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। सुबह के समय पुलिस की हलचल देख लोग हैरान दिखे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें