फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीजीटी अध्यापकों के साक्षात्कार 11 से13 अप्रैल तक

विज्ञापन
teacher shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला रोजगार कार्यालय ऊना तथा रोजगार उप कार्यालय अंब और हरोली की ओर से प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना में पूर्व सैनिकों की आश्रित श्रेणी एवं अन्य वर्गों में प्रायोजित टेट पास अभ्यर्थियों की बैच के आधार पर अनुबंध पर टीजीटी नॉन मेडिकल, मेडिकल और आर्ट्स के पदों को भरने के लिए काउंसलिंग की जा रही है। टीजीटी नान मेडिकल की काउंसलिंग 11 अप्रैल को, टीजीटी मेडिकल की 12 अप्रैल और टीजीटी आर्ट्स से संबंध रखने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक एचआर गुलेरिया ने बताया कि टीजीटी आर्ट्स पूर्व सैनिकों के आश्रित सामान्य वर्ग से बैच 2002, ओबीसी वर्ग से बैच 2005, एससी वर्ग से बैच 2007 और एसटी वर्ग से बैच 2016 तक बीएड पास अभ्यर्थियों से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि टीजीटी नॉन मेडिकल पूर्व सैनिकों के आश्रित श्रेणी में सामान्य वर्ग से बैच 2004, ओबीसी वर्ग से बैच 2007, एससी वर्ग से बैच 2014 और एसटी वर्ग से बैच अप-टू-डेट तक बीएड पास उम्मीदवारों से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक आश्रित श्रेणी में ही टीजीटी मेडिकल के लिए सामान्य वर्ग से बैच 2005, अन्य पिछड़ा वर्ग 2008, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति अप-टू-डेट बैच तक भरे जाएंगे। टीजीटी मेडिकल में ही सामान्य अनारक्षित से बैच 2002, बीपीएल बैच 2006, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट, सामान्य ओबीसी बैच 2005, ओबीसी बीपीएल अप-टू-डेट, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट, अनुसूचित जाति से संबंधित बैच 2006, एससी बीपीएल और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट तथा अनुसूचित जाति से संबंधित बैच 2007, एसटी बीपीएल अप-टू-डेट बैच के पात्र उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि टीजीटी मेडिकल, नॉन-मेडिकल तथा आर्ट्स के पदों के लिए बैच के आधार पर जिले के समस्त रोजगार कार्यालयों द्वारा नाम प्रस्तुत किए गए हैं। इनके आधार पर पात्र उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी पात्र उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय से नहीं भेजा गया हो और वह निर्धारित बैच का होने के साथ-साथ टेट पास है तो वह अपना आवेदन 7 अप्रैल से पहले उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों से अपने साथ दसवीं, 12वीं या समकक्ष, बीए/एमए/बीएससी/एमएससी या अन्य योग्यता का प्रामाण-पत्र, बीएड प्रमाण-पत्र, टेट पास होने का प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति या उपवर्ग बीपीएल जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम प्राधिकरण से जारी होना चाहिए) साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें