फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मामलों का जल्द हो निपटारा: लाबरू

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
उपायुक्त ऊना विकास लाबरू ने कहा कि न्यायालयों में चल रहे मामलों में अभियुक्तों की सजा दर बढ़ाने के लिए पुलिस, अभियोजन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर प्रयास करें। साथ ही लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो और पीड़ितों को समय पर न्याय देने के लिए अभियोजन विभाग अन्य विभागों के साथ मिलकर कार्रवाई करे। उपायुक्त बुधवार को पुलिस और अभियोजन विभाग की समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उपायुक्त ने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना अभियोजन विभाग का कार्य है। ऐसे में वह साक्ष्यों के साथ गवाहों को समय पर न्यायालयों में प्रस्तुत करें जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मामले में डॉक्टर न्यायालय में पेश होने से पहले अभियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें जिससे मामले का सही निपटारा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग में स्टाफ की कमी से मामलों को निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने बताया कि दिसंबर 2017 तक अभियोजन विभाग ने जिला में कुल 123 मामलों का निपटारा कर दिया और लंबित मामलों में जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी दिनेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच, जिला न्यायवादी अशोक कुमार धीमान उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें