फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 को दिल्ली में होगा रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नंगल।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ जिला रोपड़ इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पस्सीवाल ने कहा कि अखिल भारतीय मजदूर संघ 17 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में जिला रोपड़ से 200 कार्यकर्ता भाग लेंगे।

राजेश ने कहा कि श्रमिक विरोधी संशोधनों को वापस लिया जाए, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का विनिवेश बंद किया जाए, समान काम पर समान वेतन दिया जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए और सरकारी संस्थानों में खाली पदों पर नई भर्ती की जाए, न्यूनतम मजदूरी 24000 रुपये की जाए, श्रम कानूनों की पालना और श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर तिलक राज वाली अध्यक्ष बीबीएमबी कर्मचारी संघ, रोहित कौशल, संजीव शर्मा, बख्शीश सिंह, राकेश शर्मा पम्मी, अवतार सिंह, करण राणा, नेत्र चौधरी, सुखदेव राणा, भरत कुमार, शक्ति शरण सिंह, धर्मपाल ढंड, गोपाल कृष्ण, मोहिदंर पाल, हरी किशन, मनजीत सिंह और जसपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें