ऊना। स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना में चल रहा गणेशोत्सव मंगलवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ब्रह्माहुति में गणपति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। स्कूल स्टाफ, छात्रों व अभिभावकों समेत कई श्रद्धालुओं ने गणपति को भावभीनी विदाई दी। इससे पहले मंगलवार सुबह स्कूल में स्थापित गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
मंगलवार को ढोल की थाप पर गणपति को भव्य शोभायात्रा के रूप में स्कूल परिसर से बाहर लाया गया। छात्रों और शिक्षकों ने फूलों की वर्षा केे साथ गुलाल भी खूब उड़ाया। शोभायात्रा स्कूल कैंपस से रेड लाइट चौक, मैहतपुर से होते हुए ब्रह्माहुति पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भजनों से भी गणपति की महिमा का गुणगान किया। जहां विधिपूर्वक पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति को अश्रुपूर्ण विसर्जन कर अगले वर्ष जल्दी आने का आग्रह करते हुए विदाई दी।
इस मौके पर प्रिंसिपल प्रधानाचार्य धीरज शर्मा, अदिति शर्मा, राजेश दुआ, रमा दुआ, नरेश सैणी, शिप्रा सैणी, राजेश सामा, शिवानी सामा, पूनम शर्मा, पूजा शांडिल्य, नेहा, शिव कुमार वशिष्ठ, डॉ. निधि बाला मौजूद रहे।