ऊना। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। मुख्य चौकों पर घंटों वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना। सड़क पर व्यापारियों ने दुकानों का सजा दिया। इससे राहगीर को फुटपाथ पर चलने तक की जगह नहीं रही।
इससे यातायात को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को शहर की मुख्य सड़कों और चौकों पर पूरा दिन जाम की स्थिति रही। पुलिस जवानों को भी यातायात को सुचारू करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन चालकों रमन कुमार, प्यारा लाल, दया राम, मोहिंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली से पहले प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और जाम से निपटने के लिए किए दावे फेल साबित हुए। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों की ओर से फुटपाथ और मुख्य सड़क पर भी अपना समान रखा हुआ है। इससे राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि त्योहारों के चलते एकाएक ट्रैफिक बढ़ा है, जिससे कुछ दिक्कत हुई हैं।