फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में दौड़ाई 16 स्पेशल बसें

विज्ञापन
hrtc shimla
विज्ञापन

अमन वर्मा

विज्ञापन

ऊना। त्योहारी सीजन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े ने भी रफ्तार पकड़ ली है। अभी से सूबे के बाहर काम कर रहे लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी के ऊना डिपो से लांग रूट पर 16 स्पेशल बसेें चलाई हैं।

इसमें दिल्ली के लिए चार, चंडीगढ़ को पांच, नालागढ़-बद्दी के लिए सात बसों की स्पेशल ड्यूटी लगाई है। वहीं दिवाली के चलते ही एचआरटीसी कर्मियों को आज सायं चार बजे के बाद छुट्टी होने के चलते भी लोगों में हड़कंप मच गया है। इसके चलते कई लोग बुधवार के दिन घरों को लौटने में रिस्क अनुभव करते हुए मंगलवार को ही घरों की भागा-दौड़ी में दिखाई दिए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से ऊना आ रहे अंकुर, चेतन चब्बा, मंजीत सिंह, साहिल, विकास तथा अरुण ने बताया कि बुधवार को सायं चार बजे के बाद एचआरटीसी बसें न चलने के चलते उन्होंने मंगलवार को ही घर जाने का प्लान बनाया ताकि इससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि बुधवार सायं चार बजे के बाद एचआरटीसी की बसें बंद होने से अन्य राज्यों की बसों में भीड़ कई गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


इससे घर तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के आरएम जगन्नाथ बधन का कहना है कि निगम की ओर से दिवाली के पर्व के चलते ऊना डिपो से 16 अतिरिक्त रूट पर स्पेशल बसें लगाई गई हैं। इससे बाहरी राज्यों में काम करने वाले लोगों को घर पहुंचने के लिए कोई दिक्कतें पेश न आए। एआरएम ने कहा कि मांग के अनुसार और बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें