फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के डंक से तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। बंगाणा और कोटला में मधुमक्खियों के हमले से तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बंगाणा में पिता-पुत्र पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। बंगाणा क्षेत्र के एक गांव के रोशन व उसका बेटा शनिवार सुबह अपने घर के समीप जंगल में बकरियां चरा रहे थे। एक मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों पर हमला बोल दिया जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


लोगों और परिजनों ने जब उनके चीखने की आवाज सुनी तो उन्हें बचाया। राकेश पर सैकड़ों मधुमक्खियों ने डंक किया है जिसके चलते उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ऊना के समीपवर्ती गांव में पेश आया जहां दो वर्षीय मासूम देवेश अपने घर में खेल रहा था। मधुमक्खियों ने उसे काट लिया। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें