अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के कुठियाडी में 70 वर्षीय वृद्धा की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृृतका की पहचान विमला देवी पत्नी हरबंस लाल निवासी कुठियाडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विमला देवी शनिवार को सुबह के समय घर के करीब घूम कर वापस लौट रही थी कि सड़क पर बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गई। गहरे जख्मों के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतका के तीन बेटे हैं जो बोल पाने में असमर्थ हैं और तीनों मेहनत मजदूरी करते हैं। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी बाइक सवार रमेश कुमार निवासी चंबा की बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के शव का क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना में पोस्टमार्टम करवाया गया है।