फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ने चिंतपूर्णी में नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चिंतपूर्णी/भरवाईं(ऊना)।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार सुबह माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उपायुक्त विकास लाबरू और मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को माता की चुनरी और माता की फोटो देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को शिमला बुलाया ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके।

स्थानीय लोगों ने मंदिर न्यास की बनाई पार्किंग को ठेके पर देने का कड़ा विरोध जताया। पूर्व प्रधान संजीव शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व ट्रस्ट के सदस्यों ने मांग उठाई कि ट्रस्ट इसका संचालन खुद करें और स्थानीय लोगों को भी इसमें रोजगार प्राप्त हो। बस स्टैंड पर बनी पार्किंग पर भी श्रद्धालुओं को 100 रुपये प्रति गाड़ी पार्किंग लेकर ठगा जा रहा है। इससे पहले पार्किंग फीस मात्र 30 रुपये होती थी। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री से स्थानीय समस्याओं का हल निकालने की सिफारिश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्किंग को ठेके पर देने से पहले सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल को शिमला भी बुलाया है ताकि समस्याओं पर विचार कर जल्दी कोई हल निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, एसपी ऊना दिवाकर शर्मा, एसडीएम अंब सुनील वर्मा, गगरेट से विधायक राजेश ठाकुर, एसडीओ आरके जसवाल, भाजपा नेता संजीव शर्मा, कुंदन गर्ग, केवल, विजय सिंह, निरंजन, सतीश, युवा मोर्चा के राजन, अमन खन्ना, संदीप शर्मा, सुशील शर्मा, जीवन कालिया, राजेश कालिया उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें