फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कलोह से 16 वर्षीय किशोरी लापता

Thu, 25 Jun 2026 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पुलिस थाना गगरेट के तहत कलोह क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कलोह वार्ड नंबर 7 निवासी गणेश कुमार पुत्र जगदीश चंद ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी पल्लवी 21 जून को घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपनी ताई के घर जा रही है। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना गगरेट पहुंचकर बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और किशोरी की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किशोरी के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें