फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधि रस्तोगी के गानों पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाकलां/लठियाणी (ऊना)। तीन दिवसीय पिपलू मेले का शुक्रवार को समापन हो गया। तीन दिन तक चले ऐतिहासिक मेले में कुश्ती, वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विभागों ने विकासात्मक प्रदर्शनियां और पशुपालन विभाग ने पशु मंडी लगाई। इसमें विशेषकर देसी गाय प्रदर्शनी आयोजित की गईं। बॉलीवुड सिंगर निधि रस्तोगी ने गीतों से लोगों का खूब समा बांधा। उन्होंने पंडाल में बैठे लोगों को खूब नचाया। इसके अलावा स्थानीय स्कूलों के बच्चों और कलाकारों ने भी लोगों को खूब मनोरंजन किया। समापन कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा उपायुक्त ऊना संदीप कुमार भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। मेला कमेटी की ओर से प्रधान पिपलू विपन शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वहीं एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, हटली को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 40 हजार रुपये का चेक दिया।

प्रो. राम कुमार ने कहा कि मेलों के आयोजन से जहां प्राचीन संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन को बल मिलता है तो वहीं आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि पिपलू मेला प्राचीन एवं ऐतिहासिक है। सदियों से लोग निर्जला एकादशी को भगवान नरसिंह के दर्शनार्थ पिपलू स्थित इस ऐतिहासिक स्थान पर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मेले में लगी विकासात्मक प्रदर्शनी से लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई। इसके अलावा पशु मंडी का भी स्थानीय स्तर पर किसानों ने खूब लाभ उठाया। साथ ही मेले के दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को एक सकारात्मक दिशा में मोडने तथा नशे की सामाजिक बुराई से दूर रहने का भी संदेश मिला।

मेले हमारी प्रसिद्ध सांस्कृतिक धरोहर: संदीप
इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि मेले हमारी प्रसिद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं। इस तरह के आयोजनों से जहां लोगों में मेल मिलाप बढ़ता है तो वहीं सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को भी बल मिलता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मेले के उत्थान के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग देगा। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई दी।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस मौके पर एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेश कपूर, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार बंगाणा शमशेर सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सक सतिंद्र ठाकुर, अशोक शर्मा, सतीश ठाकुर, राम कुमार सैनी, राकेश राकू, राजेंद्र मलांगड, चरणजीत शर्मा, विजय शर्मा, रविंद्र खरयाल, ज्योति प्रकाश, सुनील राणा, गुरदयाल, कै. देवराज, सुरेंद्र हटली सहित विभागों के अधिकारी और गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें