फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस सांडों से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। भरवाईं और चिंतपूर्णी में कुछ दिनों से सड़क पर घूम रहे लावारिस सांडों से लोगों में दहशत है। आधा दर्जन लावारिस सांडों ने क्षेत्र में आतंक मचाया है। सांड अब तक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर हमला कर चुके हैं।

भरवाईं और चिंतपूर्णी में सांड सड़क पर घूमते हुए लोगों और श्रद्धालुओं पर अचानक हमला कर रहे हैं। बीते दो हफ्ते में सांड ने आठ लोगों को घायल कर चुके हैं। इनमें एक का घुटना तक टूट चुका है। उसका टांडा में ऑपरेशन तक करवाना पड़ा। डूहल बंगवाला के समाजसेवी विनोद कुमार शर्मा ने घायल व्यक्ति का टांडा ले जाकर ऑपरेशन करवाया। मंदिर प्रशासन और स्थानीय पंचायतें क्षेत्र में घूम रहे सांडों को यहां से खदेड़ने को लेकर कोई कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही है। इससे लोगों को लावारिस सांडों के भय से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या के बारे में कई बार मंदिर अधिकारी को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन वे टालमटोल करते ही नजर आते हैं। स्थानीय निवासी विनोद शर्मा, शैंटी, सुरेश, जुगल, रिंपी ने उपायुक्त से मांग की कि भरवाईं-चिंतपूर्णी में घूम रहे लावारिस सांडों को या तो गउशाला में पहुंचाएं या इनको यहां से खदेड़कर जंगल में छोड़ दिया जाए। मंदिर अधिकारी जीवन कुमार ने कहा कि ये समस्या उनके ध्यान में है। शीघ्र ही इसको लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें