फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतेहड़, बसलेहड़ संपर्क मार्ग की टारिंग उखड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जोल (ऊना)।
उप तहसील जोल के अंतर्गत बनी जोल छतेहड़-बसलेहड़ संपर्क मार्ग बनने के कुछ समय बाद उसकी टारिंग उखड़ना शुरू हो गई है। हालांकि इस रोड पर वाहनों की ज्यादा आवाजाही भी नहीं है। इसके बावजूद टारिंग का उखड़ना विभाग या ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। करीब पांच लाख की लागत से बने संपर्क मार्ग की टारिंग कुछ ही माह में उखड़ रही है।

इस मार्ग पर टारिंग होना या न होना एक समान है। सड़क की टारिंग का काम भले ही लोनिवि ने कुछ समय में पूरा किया लेकिन सड़क किनारे जल निकासी के लिए नालियों का काम अभी तक अधूरा है। कुल मिलाकर इस प्रोजेक्ट का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और सड़क से तारकोल उखड़ना शुरू हो गया है। कुछ ही दिनों के भीतर टारिंग उखड़ने पर लोगों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट में सड़क किनारे नालियां बनाना भी शामिल है लेकिन नालियां बनाने का नाम कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि टारिंग उखड़ने की वजह घटिया सामग्री का इस्तेमाल करना है। लोगों ने इसकी जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


एसडीओ पीडब्ल्यूडी केके शर्मा का कहना है कि मामला ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि जिस ठेकेदार का सड़क निर्माण का प्रोजेक्ट दिया था, दो साल तक वही इसकी मरम्मत और देखरेख करेगा। ठेकेदार को निर्देश दे दिए हैं कि जल्द ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू करे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें