फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में 15 स्पेशल बसें दौड़ाई

विज्ञापन
HRTC LOGO
विज्ञापन
ऊना। त्योहारी सीजन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम ने विशेष बसें चलाई हैं। प्रदेश के बाहर काम कर रहे लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए ऊना डिपो से अलग-अलग रूटों पर लगभग 15 स्पेशल बसों को दौड़ाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा चंडीगढ़ और बद्दी के लिए स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। दिवाली की छुट्टी के चलते लोग घरों लौट रहे हैं। ऐसे में बसें पूरी तरह से खचाखच भरी हैं। आलम ये है कि बसों में पैर धरने तक की जगह नहीं है।

चंडीगढ़ से ऊना आ रहे अमित शर्मा, रमन शर्मा, आकाश चौधरी, विक्रम कुमार, राज कुमार, अंकुश शर्मा, विनय शर्मा ने बताया कि बसों में भारी भीड़ है। एचआरटीसी की बसों एवं अन्य राज्यों की बसों में भीड़ कई गुना बढ़ गई। इससे घर तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया। बसों में बैठने को सीट नहीं मिल रही है। ऐसे में मजबूरन लोगों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


हिमाचल पथ परिवहन निगम के आरएम संजीव वशिष्ठ बताया कि निगम की ओर से दिवाली के पर्व के चलते अतिरिक्त रूटों पर स्पेशल बसें लगाई गई हैं। इससे बाहरी राज्यों में काम करने वाले और पढ़ने वाले छात्रों को घर पहुंचने के लिए कोई दिक्कतें पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें