फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और युवक को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला के बंगाणा और अंब में पेश आए दो अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत युवक को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार पहला मामला बंगाणा उपमंडल के सुखनेहड़ा गांव का है, जहां अजय वीरवार को अपने गांव के घर के पास मौजूद था कि इस दौरान एक सांप ने उसे डस दिया। सांप के डसने के बाद अजय की हालत एकाएक बिगड़ने लगी। परिजनों ने अजय को बिना देर किए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां पर उसके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार आया है। दूसरे मामले में अंब में भी निम्मी देवी को भी एक सांप ने डस लिया। निम्मी देवी घर के समीप काम कर रही थी कि इतने में अचानक उसे एक सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने तुरंत निम्मी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के बाद निम्मी के स्वास्थ्य में भी सुधार आया है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सांप के डसने के बाद दोनों को परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया है। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


कृपया मिठाइयों की खबर में जोड़ें
इनसेट
उधर, सीएमओ प्रकाश दड़ोच का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कर गंदगी वाली मिठाई बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें