दौलतपुर चौक (ऊना)। लांस नायक करम सिंह पीवीसी सैनिक कैंटीन ब्रह्मपुर में पूर्व सैनिकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर कुल 1.50 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक 15 परिवारों में वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंटीन मैनेजर सूबेदार शशि पाल ने की।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक आश्रित परिवार को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। लाभार्थियों में अमरो देवी, सोमा देवी, माया देवी, सुरेंद्र कुमार, सुमित कुमार, कांता देवी, करण सिंह, सुषमा रानी, महेश्वर सिंह, प्रेमलता, रक्षा देवी, मस्तान सिंह, सुलोचना देवी, प्रिया जसवाल और शीला देवी शामिल रहे।
इस मौके पर सूबेदार शशि पाल ने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिक कैंटीन केवल सुविधाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर समय पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की मदद के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि किसी भूतपूर्व सैनिक को कोई समस्या आती है तो वह व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम में अकाउंटेंट सूबेदार राजेंद्र सिंह राणा सहित कैंटीन का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।