फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लग्जरी कार से 15 पेटियां अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव से पहले गगरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से लाई जा रही थी खेप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। पंचायत चुनाव के बीच क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से 15 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से अवैध शराब की खेप हिमाचल लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर शिवबाड़ी-अम्बोटा मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास नाका लगाया। इसी दौरान एक हुंडई वेन्यू कार को जांच के लिए रोका गया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर कार से 15 पेटियां शराब बरामद हुई, जिसमें 10 रॉयल स्टैग और 5 पेटियां मैकडॉवेल नंबर वन शामिल थी। यह शराब पंजाब में बिक्री के लिए अधिकृत थी, लेकिन हिमाचल में इसकी ड्यूटी अदा नहीं की गई थी।
पुलिस ने मौके से विपिन कुमार निवासी चुरूडू (उपमंडल अंब) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब का उपयोग पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया जाना था।
विज्ञापन

डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में नाकाबंदी बढ़ा दी गई है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें